राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 3 लाख बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल टेबलेट

0

City24news@ सुनील दीक्षित

कनीना | बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए सरकार बहुत गंभीर है। समय-समय पर उनकी स्वास्थ जांच करवाने सहित उन्हें आंगनवाड़ी के माध्यम से पोष्टिक आहार दिया जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ विभाग की ओर से 15 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट दी जाएगीं। उप नागरिक अस्पताल कनीना के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.जेके मोरवाल,डॉ.विनय कुमार ने बताया कि आगामी 15 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। जिसके माध्यम से कनीना ब्लाक के करीब 35 हजार बच्चों सहित महेंद्रगढ़ जिले के 3 लाख से अधिक बच्चों व लक्षित युवाओं को कृमि मुक्ति टेबलेट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के पेट में कीड़े होने के कारण उनकी आंत में इंफेक्शन होता है जिससे वे अस्वस्थ रहते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार के निर्देश अनुसार स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में चलने वाले इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा व पंचायती राज विभाग की विशेष भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे व लक्षित समूह 15 फरवरी को एल्बेंडाजोल गोली लेने से चूक जाएगा उसे 20 फरवरी को मॉक अप राउंड के तहत गोली दी जाएगी। 

 डॉ. विनय कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से 1 से 5 वर्ष तक के बच्चे कवर किए जाएंगे। इसके अलावा 6 से 19 साल तक के बच्चों को सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों,जेएनवी में अध्यापकों के माध्यम से एल्बेंडाजोल गोली दी जाएगी। गावों में एएनएम व आशा वर्कर 20 से 24 वर्ष की प्रजनन आयु की महिलाओं को इस कार्यक्रम के दौरान कवर करेंगी। उन्होंने बताया कि एक से दो वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली आधी गोली पीस कर चम्मच से साफ पानी के साथ देनी है। तीन से 19 साल के बच्चों को पूरी टेबलेट देनी है। इस उमु के बच्चे गोली को चबाकर खा सकते हैं। स्वास्थ विभाग की ओर से सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed