अखिलेश यादव हरियाणा में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शरीक

0

City24news@ब्यूरो

बल्लभगढ़ | आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अगले माह पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव हरियाणा में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में शरीक होंगे I यह घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट ने बल्लभगढ़ स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए की I इस अवसर पर फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल यादव, डॉक्टर सी बी यादव ने अपने अनेकों साथियों के साथ अखिलेश यादव में निष्ठा व्यक्त करते हुए सपा में शामिल होने की घोषणा की I सतपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष भाटी ने समाजवादी पार्टी के व्यापार सैल का प्रदेश अध्यक्ष व डॉक्टर सी बी यादव को प्रदेश सपा कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है I बैठक में श्री भाटी के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष टी एस गौड़, प्रदेश प्रवक्ता ब्रह्मदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष केशवदेव सिंह, यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवम यादव, डॉक्टर सी बी यादव, पुष्कर कुमार, महेंद्र पाल, बंटी कश्यप, वीरेंद्र वीरू, नानक चंद, समय सिंह, ललित यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे I 

सपा प्रदेश अध्यक्ष भाटी ने समाजवादी पार्टी के देश की सबसे बड़ी तीसरी पार्टी बनने पर पार्टी सुप्रीमो व पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी I इसी के साथ सभी को गंगा दशहरा, ईद व पितृ दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी गयीं I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *