हाल ही में हुई बारिश के बाद बाजरे की फसल में जान आने से किसानों के चेहरे पर रौनक लौटी

0

Oplus_0

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | हाल ही में हुई मॉनसून की बारिश होने के बाद क्षेत्र में खडी बाजरे,गवार तथा कपास की फसल पर रौनक छा गई है। इससे पूर्व बारिश के  अभाव में ये फसल सूखने लगी थी। कुछ किसानों ने स्प्रिंकलर सिस्टम से सिंचाई भी शुरू कर दी गई थी। बारिश न होने पर किसान चिंतित हो रहे थे। हाल ही में हुई अच्छी बारिश के बाद फसल में सिंचाई होने पर किसान प्रसन्नचित मुद्रा में हैं। कृषि विभाग के एडीओ विकास यादव ने बताया कि कनीना विकास खंड में करीब 33 हजार हैक्टेयर कृषि योज्य भूमि है जिसमें से 19 हजार हैक्टेयर भूमि में बाजरा, 6 हजार हैक्टेयर में गवार 6900 हैक्टेर भूमि में कपास तथा 98 हैक्टेयर रक्बे में मंूग की खेती गई है। बारिश होने के बाद क्षेत्र में खरीफ की फसल लहलहा रही है। बाजरे की बंपर पैदावार का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बारिश की संभावना बनी हुई है। किसान फसल सिंचाई में संयम बरतें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *