अधिवक्ता ओपी यादव बने कांग्रेस पार्टी लीगल सेल के कोर्डिनेटर

Oplus_0
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कांग्रेस पार्टी ने कनीना बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं रामबास गांव वासी ओम प्रकाश रामबास को कांग्रेस पार्टी लीगल सेल का जिला महेंद्रगढ़ कम कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। इससे पूर्व भी वे अनेक पदों पर रह चुके हैं। 2010 से 2015 तक पंचायत समिति कनीना के सदस्य प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। पार्टी ने उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए जिला महेंद्रगढ़ के लीगल सेल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेवारी दी है। इस नियुक्ति पर ओम प्रकाश रामबास ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनीता यादव एडवोकेट रणवीर सिंह का आभार व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कनीना बार एसोसिएशन के उपप्रधान सुनील कुमार, सचिव संदीप यादव, सहसचिव भागीरथ, पूर्व प्रधान रमेश कौशिक, पूर्व प्रधान हरीश गाहड़ा, एडवोकेट मनोज शर्मा, सतीश करीरा, नवीन कौशिक, अमन ककराला, सुमन यादव, सुधीर यादव, बलजीत यादव ने खुशी जताई है।