हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियां देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हों- अतिरिक्त प्रदीप सिंह मलिक

– एडीसी ने प्रशासन के अधिकारियों को दिए हर घर तिरंगा अभियान को आयोजित करने के निर्देश
– 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक तीन चरणों में आयोजित होगा हर घर तिरंगा अभियान*
– नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल www.harghartiranga.com पर करनी होगी अपलोड।
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | केंद्र सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला के तहत प्रत्येक भारतवासी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अवसर प्रदान करने व सभी में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 8 अगस्त तक, दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तक तथा तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें जिला प्रशासन के सभी विभाग मिलकर हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अतिरिक्त प्रदीप सिंह मलिक ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी विभाग अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं तथा जो भी कार्यक्रम आयोजित करें उसके फोटो, विडियो हर घर तिरंगा वेबसाइट पर जरूर अपलोड करें, ताकि जिला नूंह की उपस्थिति पोर्टल पर अलग से प्रदर्शित हो। उन्होंने बताया कि संस्कृति मंत्रालय की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के संंबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। पहले चरण में 8 अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन होगा। स्कूल, कालेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही सैनिकों और पुलिसकर्मियों को ‘आभार पत्रÓ लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजी जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में तिरंगे रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागे युक्त ‘तिरंगा बुनाई और धागेÓ की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त के दौरान ‘तिरंगा महोत्सवÓ के रूप में एक बड़ा आयोजन किया जाए। तिरंगा महोत्सव आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर तिरंगा मेले का भी आयोजन होगा। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों, स्थानीय उत्पादों, तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं की बिक्री की जाएगी। तिरंगा मेला में तिरंगा प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। गृह विभाग व पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के सहयोग से ‘तिरंगा बाइक रैली व तिरंगा साइकिल रैलीÓ का आयोजन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों, पीडीएस दुकानों, खादी भंडार और स्थानीय बाजार के वस्त्रालयों आदि के माध्यम से तिरंगा की बिक्री और वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के दौरान सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
** पूरे जोश व राष्ट्रीय भावना के साथ मनाएं हर घर तिरंगा अभियान – एडीसी**
एडीसी ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराने की अपील की और आम जनता और विद्यार्थियों को अपने घरों और स्कूलों में गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी से इस अभियान को पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाने का आग्रह किया।
*झंडा फहराने के सही नियमों की अनुपालना जरूर हो*
देशभक्ति का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जब आप अपने घर, स्कूल या दफ्तर आदि पर फहराएं तो इसके सही नियमों का ध्यान जरूर रखें। राष्ट्रीय ध्वज सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराएं और बाद में सम्मान पूर्वक उतारें। रात में केवल विशेष परिस्थितियों में ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सकता है। फटा या आधा झुका झंडा लगाना सख्त मना है। झंडे को कभी फेंकें नहीं, बल्कि इसकी तह बनाकर सुरक्षित रखें तथा 12 से 15 अगस्त तक निजी घरों और प्रतिष्ठानों पर फहराए गए तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
बैठक में जिला राजस्व अधिकारी रण विजय, उप जिला शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद, डीएसओ मनोज कुमार, डीएचओ पुष्पेंद्र सिंह, डीडीपीओ मनीष मलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।