केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आप का प्रदर्शन

0

City24news@ब्यूरो

फ़रीदाबाद | आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद से जिलाध्यक्ष हरिंदर भाटी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।हरेंद्र भाटी ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही का खात्मा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल करेंगे।

हरेंद्र भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है और भाजपा देश को तानाशाही शासन की ओर ले जा रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। भाजपा की अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित है।हरेंद्र भाटी ने कहा पूरा हिंदुस्तान देख रहा है कि भाजपा देश में किस प्रकार लोकतंत्र का हनन कर रही है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर बात न करके जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। लेकिन अब प्रदेश और देश की जनता भाजपा की मंशा समझ चुकी है। जनता लोकसभा चुनाव में देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करेगी।

हरेंद्र भाटी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करने गए तो पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की। जो देश के लोकतंत्र के लिए बेहद निंदनीय है।हरेंद्र भाटी ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आम आदमी पार्टी के 55 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं। जिनको कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। पुलिस ने बीजेपी के इशारे पर कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं के के सिर पर जानलेवा वार किए, किसी का पैर तोड़ दिया तो किसी के हाथ में फ्रेक्चर कर दिया।इसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आम आदमी पार्टी ने आचार संहिता लागू होने के बावजूद पुलिस की इस तरह की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के इशारे ये कार्रवाई की गई है। इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी एवं  प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा, राकेश भड़ाना, मंजू गुप्ता ,वीना वशिष्ठ, , काजल , सचिन चौधरी, सुभाष बघेल ,राम गौर, हरजिंदर मेहंदी रत्ता, भीम यादव, प्रवेश मेहता,संतोष यादव, राजकुमार खरवार, आभास चंदीला, प्रमोद मनोचा, बृजेश नागर, रविंद्र फौजदार, जीत सिंह, अमन गोयल,रिंकू सैलानी, Y.K शर्मा S.K बंसल देवराज गौड व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *