आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्य मंत्री आवास का करेंगे घेराव

0

City24news@ऋषि भारद्वाज

पलवल | पलवल 7 फरवरी बुधवार को करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का घेराव करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेशभर से रवाना होंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के पलवल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर ने जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।  हरियाणा में बेरोजगारी अपराध पर अंकुश लगाने में नाकामयाबी के आरोप प्रदेश सरकार पर लगाते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी की केवल 40 सीट आई थी। खुद को भाजपा विरोधी कहते हुए दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की जनता से वोट बटोरने के बाद जब बीजेपी से हाथ मिला लिया। तभी से ही प्रदेश में भ्रष्टाचार की नींव रखी गई। उन्होंने कहा बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद सहित कई विभागों में स्टाफ की कमी है। लोग परेशान है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने कहा की प्रदेश भर के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जनता की आवाज बन करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया पलवल से भी करीब 300 कार्यकर्ता इस घेराव में शामिल होंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में आम आदमी पार्टी सरकार आने के बाद युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही इसके साथ-साथ बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा की सेवाएं देने के साथ-साथ भाजपा को अपने तानाशाही रवैया का अंजाम भी भुगतना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *