रेवाड़ी-बीकानेर मार्ग पर रेल की चपेट में युवक की दर्दनाक मौत

0

City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | रेवाड़ी-बीकानेर रेल मार्ग पर गुढा केमला रेलवे स्टेशन के सामने बीती रात्रि करीब साढ़े आठ बजे एक 25 वर्षीय, युवक की रेल की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक प्लेटफार्म पर चहल कदमी कर रहा था। जहां उसका पैर फिसल गया वह संभल पाता इस दौरान रेल ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक युवक की पहचान प्रवीन कुमार वासी गुढा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस चौकी महेंद्रगढ़ के कर्मचारियों ने रात्रि के समय ही शव को अपने कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी हाउस भिजवाया। जहां मंगलवार सुबह उसका पंचनामा करवाकर परिजनों को सौंप दिया। युवक को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *