आइकोनिक अचीवर अवार्डी सत्यवीर धनखड फरीदाबाद का गृह जिले में पहुंचने पर स्वागत सम्मान समारोह किया गया आयोजित।

City24news/नरवीर यादव
फरीदाबाद | सत्यवीर धनखड फरीदाबाद को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सभी खेलों के सफल खेल आयोजन कराने के लिए डिप्टी स्पीकर हाल कांस्टीट्यूशन क्लब संसद मार्ग दिल्ली में मास्टर आफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट आइकोनिक अचीवर अवार्ड से वोकल फोर लोकल संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता माननीय बिजेंद्र नेहरा भारतीय जनता पार्टी के निजी कार्यालय सैक्टर 65 फरीदाबाद पर सत्यवीर धनखड फरीदाबाद को मास्टर आफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट आइकोनिक अचीवर अवार्ड मिलने पर बिजेंद्र नेहरा के द्वारा सम्मानित करते हुए बधाई दी गई भविष्य में और भी अच्छी खेल उपलब्धियां अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।
बालीवुड अदाकारा विनीता मलिक और पूर्व संयुक्त सचिव लोकसभा संजीव शर्मा एवं वोकल फोर लोकल संस्था के संस्थापक विपिन कुमार के द्वारा सत्यवीर धनखड फरीदाबाद को खेल उपलब्धियों को ध्यान में रखकर आइकोनिक अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
स्वागत सम्मान समारोह में
मास्टर सीताराम मोहना,असमंता पण्डित हरियाणा पुलिस,विजय सिंह साहुपुरा,किशन सिंह साहुपुरा,हरीश गहलौत डीग, धर्मेंद्र लांबा जवां,विजय सिंह असावटी,मेहर सिंह मोहना,
गजेंदर पलवल,
मांगेराम छाबडी पूर्व पैरा कमांडो भारतीय सेना,केसर भाटी साहुपुरा खादर, नरेश मोहना,प्रमोद शर्मा मंधावली,युधवीर सिंह अटाली, रणवीर सिंह मलेरना,मंजीत मलेरना और जयनारायण सागरपुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।