आर्य वेद प्रचार मंडल मेवात की ओर से ग्राम छछेड़ा में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | आर्य वेद प्रचार मंडल मेवात की ओर से ग्राम छछेड़ा में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। समापन पर हवन सत्संग किया गया। जिसमें वैदिक संस्कार भारतीय प्राचीन संस्कृति प्राणी मात्र की भलाई के वेद प्रचार किया। भजनोपदेशक मानक चंद आर्य ने सामाजिक बुराई कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, अंधविश्वास, पाखंड, जातिवाद, अंधश्रद्धा जिन्होंने समाज को खोखला कर दिया है समाज आगे नहीं बढ़ पा रहा है उन्होंने बताया सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा नशे से समाज कमजोर हो रहा है। नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है। नशा ने हर घर में अपना घर बना लिया है। नशा को छोड़ने के लिए हम सबको संकल्प लेना चाहिए। जिससे हमारे बर्बाद घरों को बचाया जा सके।

आचार्य राजेश ने बताया कि वेद और सत्यार्थ प्रकाश जीवन ने लाखों लोगों को अच्छे मार्ग दिखाया है। और ऋषियों मुनियों के बताएं रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि मातृ देवों भव, पितृ देवों भव, आचार्य देवो भव, अतिथि देवों भव, का सम्मान करना चाहिए। आज हम वेदों की लोटो का संदेश हमारे लिए जरूरी कदम है। कार्यक्रम में तारा चंद आर्य, केशव आर्य, निर्मल, गोवर्धन, शिवचरण, अशोक, कुंवर पाल, टेकचंद, सुंदर, योगेश हर्ष आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed