स्याणा गांव में गेहूं व मटर की फसल पर चलाया ट्रैक्टर, दो नामजद

0

City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना विकास खंड के गांव स्याना में  ट्रैक्टर से गेहूं व मटर की फसल खुर्द-बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पीड़ित नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी साझे की जमीन में उन्होंने गेहूं तथा मटर की बिजाई की हुई है। जिसे रात्रि के समय लाल सिंह व ओमप्रकाश ने  ट्रैक्टर  से दो एकड रकबा में खडे गेहूं तथा आधा एकड़ में खड़ी मटर की फसल को रद्दोबदल कर दिया। मिनी फवारा सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कनीना सदर थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने के आरोप में लाल सिंह व ओमप्रकाश के विरूद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *