नगीना में खंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन।

0

City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, नगीना द्वारा आज मेवात मॉडल स्कूल, नगीना परिसर में खंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 300 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ तथा 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो तथा 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 2100 रुपए, द्वितीय स्थान पर 1100 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 750 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मेवात मॉडल स्कूल नगीना की मुख्याध्यापक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी नीलिमा महेंद्र, सहायक सकील अहमद (क्लर्क) सहित सभी सर्किल सुपरवाइजर उपस्थित रहीं।

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, नगीना ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागी महिलाओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *