केंद्र सरकार का 11 साल का कार्यकाल पूरा होने पर सिहोर में आज आयोजित होगी संगोष्ठि

0

-पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलाश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
City24news/सुनील दीक्षित
[सुनील दीक्षित] 
कनीना | केंद्र में नरेंद्र भाई मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के बाद विकसित भारत सपना साकार होने जा रहा है। सरकार का अमृत काल, सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत आज बृहस्पतिवार,19 जून को सुबह आठ बजे बाबा ब्रह्मचारी मंदिर प्रांगण, सीहोर में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मंडल प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संगोष्ठि में मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा होगें। उनकी ओर से ग्रामीणों के सामने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। उनके अलावा पार्टी के जिला अध्यक्ष यतेन्द्र राव, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव भी उपस्थित रहेगें। भाजपा नेता व पदाधिकारी केंद्र सरकार के 11 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *