गुढा में 23 से प्रारंभ होगी नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा
-कथा से पूर्व होगा कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना-महेंद्रगढ़ मार्ग स्थित गांव गुढा में आगामी 23 जनवरी से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। मास्टर मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि बसंत पंचमी, शुक्रवार से 31 जनवरी तक शिवालय के सामने, विद्यालय प्रांगण में आयोजित होने वाली इस कथा का वाचन छबीले छैल बिहारी महाराज वृंदावन करेगें। घनश्याम प्रसाद एवं लाली देवी मित्तल के संयोजन में दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक कथा होगी। उन्होंने बताया कि कथा से पूर्व कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीण एवं महिलाएं हिस्सा लेगीं। यह यात्रा 23 जनवरी को सुबह सवा नौ बजे शिवालय मंदिर से प्रारंभ होगी और नगर भ्रमण करते हुए विद्यालय प्रांगण पंहुचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह के आयोजन को लेकर आयोजनकर्ताओं व ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।
