बसंत पंचमी से गुढा में प्रारंभ होगी नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा
-वृंदावन के छबीले छैल बिहारी करेगें कथा वाचन
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना सब डिवीजन के गांव गुढा में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। मास्टर मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन 23 जनवरी, शुक्रवार से 31 जनवरी तक शिवालय के सामने, विद्यालय प्रांगण में आयोजित होने वाली इस कथा का वाचन छबीले छैल बिहारी महाराज वृंदावन करेगें। घनश्याम प्रसाद मित्तल के संयोजन में दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक कथा होगी। उन्होंने बताया कि कथा से पूर्व कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीण एवं महिलाएं हिस्सा लेगीं। यह यात्रा 23 जनवरी को सुबह सवा नौ बजे शिवालय मंदिर से प्रारंभ होगी और नगर भ्रमण करते हुए विद्यालय प्रांगण पंहुचेगी। उन्होंने बताया कि इस समारोह की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
