14 दिसंबर दिल्ली रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कांग्रेस महारैली को लेकर नूंह में बैठक।

0

City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कांग्रेस महारैली को सफल बनाने के लिए नूंह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रैली हेतु आमंत्रित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर भागीदारी का आह्वान किया।

हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि नूंह जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 14 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एक जनांदोलन है।

नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक शाहिदा खान ने कहा कि मेवात क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक इस महारैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान पर बढ़ते खतरे को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने यह बड़ा आंदोलन शुरू किया है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

यह रैली आम जनता की आवाज़ को बुलंद करने का मंच बनेगी और देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देगी।

नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान ने बताया कि सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से इस रैली में पहुँचने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

बैठक के दौरान नूंह जिला के विभिन्न ब्लॉकों व गाँवों से आए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सभी ने 14 दिसंबर को केवल मेवात ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा से दिल्ली की ओर बड़ी संख्या में जाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *