करनाल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुआ आयोजन
-प्रदेश प्रभारी डॉ० असलम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन आदि वरिष्ठ नेता प्रमुख रूप से हुए शामिल
-मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद ने की बैठक की अध्यक्षता
City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | जिला करनाल में हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी व परिचात्मक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉ० असलम रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने शिरकत की।
बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद ने की। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष करनाल प्रवीण लाठर, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कवीन्द्र राणा, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सिकंदर सलमानी, प्रदेश महामंत्री सुभाष जैन, मोर्चा के जिलाध्यक्ष वाजिद अली आदि मौजूद रहे।
इस महत्त्वपूर्ण कार्यकारिणी व परिचात्मक बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई और नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का एक दूसरे के साथ परिचय कराते हुए स्वागत भी किया गया।
डॉ० असलम ने प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मोर्चा द्वारा किए जा रहे पार्टी के लिए कार्यों के लिए मुबारकबाद देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए और अधिक मेहनत से जुट जाएं।
भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। ये हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद के नेतृत्त्व में बहुत सराहनीय कार्य कर रहा है।
