काम कर पैदल घर लौट रहे राजमिस्त्री को बाइक चालक ने मारी टक्कर, मौत

0

-कनीना-दादरी मार्ग पर धनौंदा के समीप घटित हुआ हादसा
City24News/सुनील दीक्षित

कनीना | कनीना-दादरी मार्ग स्थित गांव धनौंदा में घटित सडक हादसे में एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। इस बारे में दीनदयाल वासी धनौंदा ने कनीना सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता निहाल सिंह मकान निर्माण कार्य करता है। बुधवार को रात्री करीब सात बजे जब वह काम करने के बाद पैदल घर लौट रहा था, बस स्टैंड के समीप एक बाइक सवार व्यक्ति ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चैट होने के कारण परिजनों ने उसे शीघ्रता से ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी दाखिल कराया। जहां पहुंचने पर निहाल सिंह ने दम तोड़ दिया। हादसे के आरोपी बाइक चालक की पहचान सतीश वासी धनौंदा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जहां बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिटी थाना इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि दीनदयाल की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *