संघ के शताब्दी वर्ष एवं श्री विजयदशमी उत्सव को लेकर पथ संचलन का आयोजन किया।

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) नूंह नगर द्वारा राष्ट्रीय स्वंयसेवी संघ के शताब्दी वर्ष एवं श्री विजयदशमी उत्सव को लेकर रविवार सांय को पथ संचलन धूमधाम से निकाला गया। नूंह खण्ड के सैंकड़ों स्वंयसेवको ने पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर नगर परिक्रमा की। हिन्दु विदया निकेतन स्कूल से इसका शुभारंभ हुआ और समापन भी स्कूल में हुआ तथा इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर छोटे -छेाटे बच्चों, युवा, अधैड़, बुजुर्ग संचलन करते हुए शहर से निकलते वक्त उन पर पुष्प वर्षा की गई। महिलाओं ने भी उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया। विभाग कार्यवाह गुरुग्राम विभाग ब्रिजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल एक संगठन नही अपितु अनुशासन, देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। राष्ट्रवाद की नींव पर खडा यह वटवृक्ष अपने विचारों और मूल्यों से देश के युवाओं को नि:स्वार्थ भाव से देश सेवा के प्रति प्रेरित कर उनके व्यक्तित्व व चरित्र का निर्माण कर रहा है। गत 100 वर्षों से संघ का हर स्वयंसेवक भारत को विश्व गुरू बनाने और उसका गौरव पुन: स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संघ ने देश में परिवर्तन के लिए पांच बिंदु मुख्य रूप से उठाए है सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी विषयों पर संघ ने व्यापक अभियान चलाया है, पांचों विषय आज देश के विकास के लिए अनिवार्य है
इस निमित अपने नूंह नगर का विजयदशवी व शस्त्र पूजन का कार्यकम के तहत आज हुए बेहतर कार्यक्रम के लिए सभी स्वंयसेवक बधाई, हर्ष के पात्र है।