सेवा भारती की ओर से कनीना मंडी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 8 को
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना मंडी स्थित लाला शिवलाल की धर्मशाला में रविवार 8 फरवरी को सामाजिक संस्था सेवा भारती की ओर से 95वें स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रेवाड़ी के निजी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच दवा दी जाएगी। शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, नेत्र रोग, हड्डी एवं जोड रोग, स्त्री रोग, सामान्य रोगों का उपचार किया गया। शिविर में ईसीजी, बीपी व शुगर की जांच की कर परामर्श भी दिया गया। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में हड्डी एवं जोड रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष वर्मा, सामान्य रोग विशेषज्ञ डाॅ हर्ष टीम ने मरीजों की जांच कर दवा वितरित की। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है।
