दिल्ली पुलिस के शहीद हवलदार अशोक कुमार की 27वीं पुण्यतिथि पर किया हवन-यज्ञ का आयोजन

0

City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | दिल्ली पुलिस के शहीद हवलदार अशोक कुमार की 27वीं पुण्यतिथि पर आज रविवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक पर आयोजित इस समारोह में शहीद अशोक कुमार की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए | समारोह में नगर पालिका कनीना की चेयर पर्सन डॉ. रिम्पी लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष संतोष देवी, पूर्व सचिव रोहतास सिंह सहित प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया | शहीद के पुत्र दुष्यंत ने बताया कि एक फरवरी 1999 में अपराधियों का पीछा करते हुए अशोक कुमार ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। पुलिस आयुक्त ने उनकी बहादुरी पर वीरता पुरस्कार से नवाजा था। उनकी ओर से प्रतिवर्ष शहीद स्मारक पर एक फरवरी को हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर रामोतार, सूरजभान, महेंद्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार, सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे |
कनीना- शहीद अशोक कुमार की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करते नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *