युवति को अज्ञात स्थान पर छुपाकर रखने के आरोप में केस दर्ज

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना विकास खंड के एक गांव से 19 वर्षीय युवति लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की तो प्रवासी जिले के युवक पर गुप्त स्थान पर छुपा कर रखने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में बिजेंद्र सिंह ने कनीना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी पुत्री बीते शनिवार को बिना बताए घर से चली गई। परिजनों द्वारा की गई खोजबीन में युवति को रूडियावास, जिला झज्जर निवासी प्रवीन नामक युवक पर अज्ञात स्थान पर छुपाकर रखने का संदेह जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवति की तलाश शुरू कर दी है।