सडक पर आयी नीलगाय को बचाने के प्रयास में कैंपर गाड़ी पलटी, चालक की मौत

0

-गाड़ी में सवार कुल चार युवकों में से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया,एक सुरक्षित बचा
-कनीना-अटेली मार्ग पर पडतल के समीप घटित हुआ हादसा

City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना-अटेली सड़क मार्ग पर पडतल गांव के समीप बीती रात्रि घटित सडक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान चेलावास वासी नीरज, 25 वर्ष के रूप में हुई है। इस बारे में चेलावास निवासी संदीप ने कनीना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सायं करीब साढ़े छह बजे नीरज, आशीष उर्फ तरुण, कौशल व देवेंद्र वासीयान चेलावास कैंपर गाड़ी में सवार होकर भोजावास से अपने गांव की ओर आ रहे थे। पडतल के समीप पहुंचे तो सड़क पर आयी नीलगाय को बचाने के इत्तफाकिया प्रयास में कैंपर गाड़ी पलट गई। कैंपर को नीरज चला रहा था। गाडी में सवार व्यक्तियों को चोटें लगी। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उप नागरिक अस्पताल कनीना में दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया जबकि आशीष उर्फ तरूण व कौशल का उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। देवेंद्र को चोट न आने के चलते अस्पताल में दाखिल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार सुबह उसका पंचनामा करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। जहां परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना इंचार्ज निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि संदीप की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कनीना-पडतल गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त कैंपर गाड़ी का दृष्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *