कनीना के लाल गिरी आश्रम पर रक्तदान शिविर आठ को
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना के बाबा लाल गिरी आश्रम पर आगामी 8 फरवरी रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मोहन सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे से सांय तीन बजे तक संचालित होने वाले इस शिविर की मुख्य अतिथि नगर पालिका कनीना की चेयरपर्सन डॉ रिम्पी लोढ़ा होगीं।
