कनीना सदर थाना अंतर्गत गांव से 45 वर्षीय महिला हुई लापता

0

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना सदर थाना अंतर्गत एक गांव से 45 वर्षीय महिला लापता हो गई। इस बारे में गजे सिंह ने दोंगडा अहीर पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 27 सितंबर को रात्री करीब नौ बजे बिना बताए घर से चली गई। बहुत देर तक इंतजार करने के बाद भी वह नहीं लौटी तो अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर महिला को छुपाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *