4.75 लाख बच्चों व महिलाओं को खिलाई जाऐंगी एल्बेंडाजोल टेबलेट

0

City24news@हेमलता

 पलवल | 15 फरवरी को जिला पलवल के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों व कॉलेजों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामेश्वरी ने बताया कि एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएंगी। इसके अलावा प्रजनन आयु वर्ग की 20 से 24 वर्ष तक की महिलाओं को भी एल्बेंडाजोल टेबलेट दी जाएंगी। कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी व निजी स्कूलों के अलावा कॉलेजों में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खाना खाने के बाद ही खिलाएं। किसी भी बच्चे को खाली पेट व बीमार होने पर एल्बेंडाजोल टेबलेट न खिलाएं। उन्होंने बताया कि 4,75,250 बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी अभिभावकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व अध्यापकों को बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कृमि नाशक एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि एनडीडी राष्ट्रीय कृमि मुख्य दिवस वाले दिन 15 फरवरी को जो बच्चे किसी कारणवश एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें आगामी 20 फरवरी को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *