अयोध्या के लिए कारसेवकों का जत्था रवाना 

0

City24news@अशोक कौशिक 

नारनौल। महेंद्रगढ़ के हुड्डा पार्क से जिला महेंद्रगढ़ के 56 कारसेवकों का पहला जत्था अयोध्या जाने के लिए भिवानी सिटी रेलवे स्टेशन के लिए आज रवाना हुआ।

महेंद्रगढ़ के हुड्डा पार्क से 56 स्वयंसेवकों का पहला जत्था यहां से स्वयंसेवक आस्था स्पेशल ट्रेन (ट्रेन न.04717) के द्वारा अपनी अपनी टिकट बुकिंग करवा कर धार्मिक अयोध्या नगरी पहुंचेंगे, जो हिसार रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लिए स्पेशल लगाई गई है। 

हरियाणा के स्वयंसेवकों का 8,9,10 फरवरी का यह यात्रा कार्यक्रम है। 9 फरवरी को रामलला के दर्शन किए जाएंगे और 10 फरवरी शाम तक अयोध्या के अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा की जायेगी। 11 फरवरी को यह ट्रेन वापस भिवानी जंक्शन पर सुबह 09:35 और हिसार जंक्शन पर 11 बजे के लगभग पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *