नारनौल के अरविंद सैनी को मिली बड़ी जिम्मेवारी बनाए गए हरियाणा भाजपा के मीडिया प्रभारी

0

City24news@अशोक कौशिक 

नारनौल। शहर के निवासी अरविंद सैनी को हरियाणा भाजपा का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वे मूल रूप से जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल के निवासी हैं और पिछले काफी समय से गुरुग्राम में रहकर पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। इससे पहले अरविंद सैनी प्रदेश के सह मीडिया प्रमुख रह चुके हैं। उनका पार्टी के प्रति समर्पण, मेहनत और निष्ठा को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने उन्हें पार्टी के मीडिया विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके अलावा प्रदेश है मीडिया प्रभारी का दायित्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया कॉर्डिनेटर और जींद निवासी अशोक छाबड़ा, रोहतक से शमशेर खरक, पंचकूला से संजय आहूजा और भिवानी से संदीप वर्मा को दिया गया है।

अरविंद सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम वर्ष शिक्षित स्वयंसेवक हैं तथा गुरुग्राम में ही वह सामाजिक कार्यों के प्रचार प्रसार का कार्य देखते थे।  इसके बाद उन्होंने भाजपा के 3 साल आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के सह संयोजक के रूप में भी बेहतरीन कार्य किया।

अरविंद सैनी ने बड़ी जिम्मेवारी दिए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव, प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा समेत सभी बड़े नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वह अपनी पार्टी की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

दिल्ली, गुरुग्राम, नारनौल और कुरुक्षेत्र जैसे स्थानों पर पत्रकारिता कर चुके अरविंद सैनी ने सामाजिक कार्यों में रुचि के कारण वर्ष 2015 में पत्रकारिता के करियर का पर पूर्ण विराम लगा दिया था। इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम में आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में नगर प्रचार प्रमुख और विभाग पत्रकार संपर्क प्रमुख की भूमिका भी निभाई। साथ-साथ सामाजिक कार्य करते हुए गुरुग्राम में ही अनेक स्थानों पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए ‘नेकी की दीवार’ स्थापित की थी, जिस पर आज भी निरंतर सेवा कार्य चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *