मंडी अटेली में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर दुर्घटना

0

बस का इंतजार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ड्यूटी के लिए निकला था घर से

सिटी 24 न्यूज/ अशोक कौशिक 
नारनौल। मंडी अटेली बाईपास के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक योगेश गुरुग्राम में नौकरी करता था। वह अपने गांव से गुरुग्राम के लिए निकला था। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर अटेली बाईपास के नजदीक गुरुग्राम जाने के लिए बस का इंतजार करते समय अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इस बारे में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव दोंगड़ा अहीर निवासी जगत सिंह ने बताया कि उसका भतीजा योगेश कुमार गुरुग्राम में नौकरी करता था। वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। उन्हें सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर अटेली बाईपास के नजदीक उसका एक्सीडेंट हो गया है।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। जिसके बाद योगेश को अटेली के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *