एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस  

0

city24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | एसडी विद्यालय ककराला में 75वां गणतन्त्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने ध्वजारोहण कर तिरगें को सलामी दी। तत्पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने मार्चपास्ट कर तिरगें को सलामी दी। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक भारतवासी को देश के शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए अपने देश को ऊँचाईयों तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए। यह हम सब का कत्र्तव्य बनता है कि हमें अपने देश के निर्माण और विकास के लिए पूरा सहयोग और योगदान दें और अपने देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर खड़े रहें। एनसीसी के प्रशिक्षण कमान अधिकारी राहुल ने कहा कि इस दिन शहीदों के प्रति सम्मान, श्रद्धाजंली व देश प्रेम की भावना दृष्टिगोचर हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिससे पूरा वातावरण देश-भक्ति के रंग में रंग गया। विद्यालय प्राचार्य ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। हर वर्ष भारत इस दिन को राष्ट्र पर्व के रूप में मनाता है। भारत एक सशक्त देश है । देश की सुरक्षा व रक्षा का दायित्व प्रत्येक नागरिक के कंधे पर है। प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक विचारों के साथ अपने कार्य को पूरा करना चाहिए जो देश को उन्नति के पथ पर बढ़ाता है। प्रत्येक नागरिक किसान, विद्यार्थी, अध्यापक, चिकित्सक, सैनिक आदि अपने कत्र्तव्य का ईमानदारी से पालन कर देशभक्ति को निभाकर देश के विकास में सहयोगी बन सकता है। वर्तमान समय में भारतीय जनता में सुनहरे भविष्य के प्रति आशाएँ व विकास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *