कृष्णानंद आश्रम धनौंदा में अनुरागदेव को किया गद्दीनशीन

0

city24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | धनौंदा के स्वामी कृष्णानंद आश्रम में संत अनुराग देव को गद्दीनशीन किया गया है। इस पर स्वामी अनुराग देव ने कहा कि उनके लिए सोभाज्य का दिन है जिन्हें उनकी धरोहर को संभालने का मौका मिला है। धनौंदा,झाड़ली, छितरौली,उच्चत,खेड़ी,रामबास,फतेहपुरी सहित आधादर्जनभर गावों के ग्रामीणों ने उनकी ताजपोशी की। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व उन्हें फतेहपुरी में आश्रम को संभालने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि आश्रम की मर्यादा को बनाए रखने में जिम्मेवारी का निर्वहन करेगें। कृष्णानंद आश्रम ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल ने बताया कि महंत कृष्णानंद करीब 4 माहपूर्व ब्रह्मलीन हो गए थे। आश्रम में अब अनुरागदेव महाराज को गद्दी पर विराजमान किया है। ठाकुर रतन सिंह,वीर सिंह, कुलदीप यादव,नंबरदार राजेंद्र सिंह,अनिल यादव, जसवंत सिंह,घनश्याम सिंह,कर्मवीर सिंह, विजय कुमार,डॉ. फतेहचंद दायमा,बाबूलाल शर्मा,रामभगत शर्मा, लालाराम प्रजापत सहित अन्य ग्रामीण हाजिर थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *