न्यायिक परिसर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

0

सिटी 24 न्यूज़/अशोक कौशिक 
नारनौल। न्यायिक परिसर नारनौल में आज धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. डीएन भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. डीएन भारद्वाज ने संबोधित करते हुए हुए कहा कि आज ही के दिन 75 वर्ष पहले हमारा संविधान लागू हुआ था। आज का यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए साहस और प्रेरणा देता है। यह दिन हमें भारत गणराज्य की स्थापना की याद दिलाता है। इस दिन हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी बदौलत ही भारत आज एक गणराज्य देश कहलाता है। 

महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल और लाल बहादुर शास्त्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता जितेंद्र भारद्वाज ने किया।

इस मौके पर हुडिना आधारशिला स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम पर नुक्कड़ नाटक तथा सेना के जवानों पर कविता की प्रस्तुति दी गई। एनसीसी कैडेट विकास द्वारा रागिनी व कुलदीप द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज गुप्ता नारनौल व योगेश चौधरी नारनौल, सिविल जज सीनियर डिवीजन आर्य शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कीर्ति जैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित सिहाग, सिविल जज जूनियर डिवीजन अमनदीप, बार प्रधान मंजीत यादव, बार एसोसिएशन के अधिवक्ता व न्यायिक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *