पलवल में हरियाणा रोडवेज के चक्का जाम

0

कर्मचारियों की यूनियन दो फाड़ में बटी,कुछ ने किया प्रदर्शन तो कुछ  चलाते रहे बसें

city24news@ऋषि भारद्वाज
पलवल | जिले में हरियाणा रोडवेज बसों की हड़ताल बेअसर रही। बुधवार को सुबह एसकेएस व महासंघ के कुछ कर्मचारी बस स्टैंड परिसर में दरी बिछाकर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन रोडवेज बसें रोजाना की तरह अपने समय पर सभी रूटों पर चलती रही। विभिन्न रुटों पर चलने वाली प्राइवेट बसें भी अपने समय पर सवारियों को लेकर आती-जाती नजर आई।

जिले डिपो पर महासंघ के जिला प्रधान राजू व एसकेएस के प्रधान जितेंद्र के नेतृत्व में कुछ कर्मचारी बस स्टैंड परिसर में बुधवार को सुबह दरी बिछाकर बैठ गए और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि वे अपनी मांगों को बार-बार सरकार के समक्ष रख चुके है। लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिसके कारण उन्होंने एक दिन का चक्का जाम करने का निर्णय लिया था।

बस में चढ़ती सवारियां।

सरकार की वादा खिलाफी के चलते हरियाणा रोजवेज कर्मचारी सांझा मोर्चे के आह्वान पर हड़ताल करनी थी। लेकिन जिले में यह हड़ताल कर्मचारियों की आपसी फूट के चलते श्रेय नहीं चढ़ सकी। क्योंकि कुछ यूनियनों ने हड़ताल से किनारा कर लिया था। जिसके चलते पलवल डिपो से समय पर बसों का परिचालन रहा।हरियाणा रोडवेज की हों या प्राइवेट रुटों की बसें हों, सभी सुबह से ही अपने-अपने निर्धारित रूटों पर चलती रही। जिससे यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हुई। दोनों प्रधानों के नेतृत्व में कुछ कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लेते हए प्रदर्शन जरूर किया। लेकिन बसों का परिचालन सरकार की वादा खिलाफी के चलते हरियाणा रोजवेज कर्मचारी सांझा मोर्चे के आह्वान पर हड़ताल करनी थी। लेकिन जिले में यह हड़ताल कर्मचारियों की आपसी फूट के चलते श्रेय नहीं चढ़ सकी। क्योंकि कुछ यूनियनों ने हड़ताल से किनारा कर लिया था। जिसके चलते पलवल डिपो से समय पर बसों का परिचालन रहा। हरियाणा रोडवेज की हों या प्राइवेट रुटों की बसें हों, सभी सुबह से ही अपने-अपने निर्धारित रूटों पर चलती रही। जिससे यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हुई। दोनों प्रधानों के नेतृत्व में कुछ कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लेते हुए प्रदर्शन जरूर किया। लेकिन बसों का परिचालन बाधित नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *