मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन कनीना की कार्यकारिणी का हुआ गठन 

0

वेदपाल प्रधान तथा राकेश बने उप प्रधान

city24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन कनीना की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया। रेवाड़ी रोड जलघर प्रांगण में सुबह 11 बजे हुह्वए इस चुनाव में रेगुलर व एचकेआरएन कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राज्य कार्यकारिणी महासचिव नरेंद्र धीमान, उपाध्यक्ष सुभाष यादव व दीपक सैंडल हाजिर थे। चुनाव पक्रिया निर्विरोध रूप से चली जिसमें केके पुनिया को चेयरमैन, प्रधान वेदपाल, उप प्रधान राकेश, वेदप्रकाश को महासचिव, जयपाल को कोषाध्यक्ष, संजय शर्मा को संगठनकर्ता चुना गया। उन्होंने बताया कि ये चुनाव 3 वर्ष के लिए किये जाते हैं। जिसके लिए कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *