राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने नारनौल में निकाली 53वीं प्रभात फेरी

0

city24news@अशोक कुमार कौशिक
नारनौल।‌अयोध्या में प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक दिन पूर्व राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने नारनौल में निकाली 53वीं प्रभात फेरी। मौहल्ला चौधरियान से निकाली गई। इस प्रभात फेरी में सैकड़ो की तादाद में पुरुष ,महिलाओं बच्चों ने सर्द प्रभात के समय नाचते गाते राधा नाम का स्मरण किया।           

राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने हर रविवार की भांति आज सुबह प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक दिन पूर्व अपनी 53वीं प्रभात फेरी सुबह 7 बजे अपने यजमान अनूप चौधरी नजदीक शिवालय,  मौहल्ला चौधरियान से शुरू की। जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई उनके निवास स्थान पर ही समाप्त हुई।

आज कि इस प्रभात फेरी में लोगों ने भगवान कृष्ण के साथ-साथ प्रभु राम को भी याद किया और हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, हरे रामा- हरे रामा का आलाप करते हुए विशाल नर-नारियों का समूह ढोल-मर्दंग पर झूमते हुए, शंख की गूंज व डफली की थाप के ऊपर झूमते-नाचते हुए ऐसे लग रहे थे, जैसे नारनौल में आज अयोध्या नगरी और वृंदावन दोनों पवित्र धाम आकर समा गए हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *