बागवानी विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को किया गया  जागरूक 

0

 जिले में 51 किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए अनुदान दिया जा चुका है

city24news@ऋषि भारद्वाज
पलवल | बागवानी विभाग पलवल द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक ने बताया कि जिले में किसानों को बागवानी विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया गया है। अभी तक जिले में 51 किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए अनुदान दिया जा चुका है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक ने बताया कि बागवानी विभाग द्वारा किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।  योजनाओं के अनुसार किसानों को फल,फूल व सब्जियों की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया है। वहीं किसानों को प्राकृतिक तरीके से खेती करने के लिए जागरूक भी किया गया है। उन्होने बताया कि सरकार की योजनाओं के अनुसार किसानों को बाग लगाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। वहीं किसानों को सब्जियों की खेती करने के लिए अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा किसानों को फूलों की खेती करने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। यह सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में डाली जाती है। उन्होंने कहा कि किसान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाऐं। प्राकृतिक खेती करने वाले किसान अतर सिंह शास्त्री ने बताया कि वह पिछले चार सालों से प्राकृतिक खेती कर रहे है। उन्होंने 500 फलदार पौधे लगाए हुए है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती के लिए जीवामृत तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि खेतों में पैदा होने वाली खरपतवार को खाद के रूप में प्रयोग करते है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। प्राकृतिक खेती करने से फसल की पैदावार में भी बढोतरी हो रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती करें और बीमारियों से बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *