4 फरवरी को रोहतक में करेंगे जोरदार रैली- सर्व कर्मचारी संघ

0

city24news@रोबिन माथुर
हथीन | कर्मचारियों के लम्बित मांग मुद्दों व सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 4 फरवरी को रोहतक में राज्य स्तरीय रैली करेगा। इसकी तैयारी को लेकर श्रध्दानंद पार्क में खंड पलवल की कैन्वशन हुई। जिसकी अध्यक्षता खंड प्रधान राजकुमार डागर ने की, संचालन खंड सचिव हरकेश सौरोत ने किया। जिला प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, पुरानी पेंशन बहाली, रेगुलरइजेशन की नीति बनवाने, विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने व विभिन्न वर्गो के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को ठीक करवाने, कौशल रोजगार निगम की समाप्ति, आदि 15 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर रोहतक में जोरदार रैली की जायेगी। अब से लेकर से 31 जनवरी तक रैली की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में जत्थे चलाए जाएंगे। इसी कड़ी में जिले के सभी ब्लॉकों में कैन्वशन की जा रही हैं। होडल ब्लॉक में 18 जनवरी को, हसनपुर 19 जनवरी को   कन्वेंशन होगी।  

आज की कैन्वशन को सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष देवी सिंह सहजवार, बिजली बोर्ड यूनियन के राज्य उपमहासचिव जितेन्द्र सिंह तेवतिया, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन राज्य उपप्रधान राकेश तंवर, किसान सभा के जिलाध्यक्ष धर्म चन्द, मास्टर महेन्द्र सिंह चौहान, सोहनपाल चौहान, रुपराम तेवतिया, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान ओमप्रकाश जाखड, सचिव थान सिंह शर्मा, महेश चन्द शर्मा,नगरपालिका जिला प्रधान कन्हैयालाल ठाकुर, इकाई प्रधान सतवीर आदि नेताओं सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *