कोहरे की चादर में लिपटी होडल की सड़के

0
  • शीत लहर से भी लोगों को नहीं मिल रही राहत
  • कोहरे के कारण सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार
  • विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी
  • होडल क्षेत्र  में ठंड का प्रकोप लगातार जारी 

city24news@ऋषि भारद्वाज
होडल | ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। आज सुबह से ही पलवल जिले की सड़कों पर घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग – 19 ,केएमपी व केजीपी एक्सप्रेसवे समेत अन्य मार्ग को वाहन रेंग – रेंग कर चलते हुए नजर आए। कोहरे के कारण वाहन चालक बैक लाइट और हेडलाइट का प्रयोग करते हुए दिखे। कोहरे की वजह से लोगों को 50 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। ठंड से बचने के लिए लोग अलाप का सहारा ले। साथ ही घरों में हीटरों का प्रयोग किया जा रहा है। ठंड के चलते लगातार जनजीवन अस्त-व्यस्त होता हुआ नजर आ रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। पलवल में भी ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। पलवल की सड़के आज सुबह से ही कोहरे की सफेद चादर में लिपटी हुई दिखाई दी। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने के चलते वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमती हुई भी नजर आई और सड़कों पर वाहन रेंग – रेंग कर चलते हुए नजर आए। कोहरे के कारण वाहन चालक बैक लाइट और हेडलाइट का प्रयोग करते हुए साफ तौर पर सड़को पर दिखाई दिए। जिससे कि किसी तरह की सड़क दुर्घटना ना हो और किसी की जान ना जाए। कोहरे की वजह से लोगों को 50 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। बढ़ती ठंड के कारण लगातार तापमान गिरता जा रहा है। जिसके चलते जनजीवन लगातार अस्त-व्यस्त होता हुआ नजर आ रहा है। पलवल में लगातार चल रही शीत लहर से भी लोगों को राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग अलाप का सहारा ले रहे हैं। साथ ही घरों में हीटरों का भी प्रयोग किया जा रहा है। वही इस मौसम में कोहरे को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से भी एडवाइजरी जारी की गई है और वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। कोहरे के कारण पलवल में ट्रेन भी लेट चल रही है। जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *