श्री राम मंदिर निर्माण की खुशी में बांटेंगे 500 किलो लडडू

0

शहर में श्रीराम की झांकी भी निकाली जाएगी

city24news@ब्यूरो
बल्लभगढ़।अयोध्या में करीब 500 साल के बाद भगवान श्रीराम 22 जनवरी को अपने सिंहासन पर विराजेंगे। मंदिर निर्माण की खुशी में बल्लभगढ़ शहर के व्यापारी 500 किलो लडडू बांटेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को भी आमंत्रित किया गया है।

शहर के घी व्यापारी महेश मित्तल, प्रमोद मित्तल व अमित मंगला ने बताया कि करीब 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में 22 जनवरी को निर्माणाधीन श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर निर्माण की खुशी में बल्लभगढ़ के बाजार में जगह-जगह भगवा झंडे लगाए जाएंगे। शाम को सभी व्यापारी व शहर वासी मिलकर दीये जलाते हुए दीपावली मनाएंगे। देशवासियों का 500 साल का इंतजार अब खत्म हुआ है। सभी व्यापारी कारसेवकों को भी नमन करते हैं। जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। श्री राम मंदिर बनने की खुशी में 500 किलो लडडू बांटें जाएंगे। इसके अलावा पूरे बाजार में बैंड बाजे के साथ श्रीराम की झांकी भी निकाली जाएगी। इस आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *