पटवारियों ने शुक्रवार तक बढ़ाई हड़ताल

0

कार्यों के लिए आमजन उनके कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर

city24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का धरना शुक्रवार तक बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है वेतन संबंधित मांगो को लेकर महेंद्रगढ़ जिले की सभी तहसील व उप तहसील में कार्यरत सभी पटवारी और कानूनगो बीती 3 जनवरी से हड़ताल पर हैं। प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांग न माने जाने पर उनकी ओर से शुक्रवार तक हड़ताल बढ़ा दी गई है | पटवार एवं कानूनगो संगठन कनीना के प्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि सरकार अपने द्वारा की गई घोषणा को लागू नहीं कर रही है | यादवेंद्र पटवारी ने कहा कि वेतन उनकी मांग नहीं बल्कि हक है, सरकार की वादाखिलाफी के कारण ही पटवारी-कानूनगो हड़ताल पर हैं | पटवारी की हड़ताल के कारण आम जन छोटे-छोटे कार्यों के कारण उनके कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं | उन्होंने कहा कि सरकार किए हुए वादों से पीछे हट रही है | मांगे ने माने जाने पर उन्होंने हड़ताल को शुक्रवार 12 तारीख तक बढ़ा दिया है | शमशेर यादव ने कहा कि मांगे नहीं माने जाने पर  पटवारी कानूनगो संगठन सरकार के साथ लंबी लड़ाई  लड़ने को तैयार हैं। पटवारी कानूनगो की हड़ताल के कारण सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है वही दूसरी और आम आदमी त्राहि-त्राहि करने लगा है। इस मौके पर जिले के पटवारी कानूनगो हाजिर रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *