एमवडब्ल्यूबी कानूनी प्रकोष्ठ पत्रकारों को मुफ्त कानूनी सहायता देगा-अशोक कौशिक

0

मीडिया वैलबीग एसोसिएशन द्वारा हस्पताल में उपचाराधीन पत्रकार अनिल कुमार को एक लाख की राशि की प्रदान

city24news@रोबिन माथुर
हथीन | मीडिया वैलबीग एसोसिएशन उत्तर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी, कोषाध्यक्ष तरण कपूर व संयुक्त सचिव पवन चोपड़ा ने एसोसिएशन के अंबाला के वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार को 1 लाख रुपए का चेक दिया। अनिल कुमार पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। जिनकी किडनी ट्रांसप्लांट होगी और सप्ताह में तीन बार इनका डायलिसिस भी होता है। इसके अलावा अनिल मोहनिया नूँह जिला के पत्रकार को 30  हजार रुपए, रेवाड़ी के पत्रकार नरेंद्र की धर्मपत्नी की मेजर सर्जरी होने पर 25 हजार रुपए दिए गए हैं। संस्था द्वारा इससे पहले भी लगभग 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अन्य पत्रकार              साथियों की समय-समय पर की जा चुकी है। संस्था के कोषाध्यक्ष तरण कपूर ने बताया कि मीडिया वैलबीग संगठन की ओर से हरियाणा के पत्रकारों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए कानूनी प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया है। कानूनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक कौशिक (पानीपत)है। इस कानूनी प्रकोष्ठ में नवीन जागलन, सुशील कौशिक पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय भी शामिल है। इसके अलावा कानूनी प्रकोष्ठ मे  अधिवक्ता सुखविंदर नारा, जगदीप घणघस, संजीव इत्यादि भी शामिल किए गए हैं। कानूनी प्रकोष्ठ गठन करने का मुख्य उद्देश्य पत्रकार साथियों को किसी भी दिक्कत आने पर कानूनी सलाह देना है।

एम डब्ल्यु बी कानूनी प्रकोष्ठ के चैयरमैन अशोक कौशिक ने कहा कि उनकी 11 सदस्यी कानूनी प्रकोष्ठ द्वारा हरियाणा में पत्रकारों को हर तरह की मुफ्त कानूनी मदद दी जाती है।

मीडिया वेलबिंग एसोशिएशन के कोषाध्यक्ष तरण कपूर ने बताया कि वीरवार 11 जनवरी को मैग पाई (हरियाणा टूरिज्म) में होने संस्था के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यातिथि  हरियाणा के परिवहन, उच्च शिक्षा व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा, समारोह के अध्यक्ष हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री-संदीप सिंह, विशेष आमंत्रित अतिथि पूर्व मंत्री विपुल गोयल, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नयनपाल रावत (विधायक), सीमा त्रिखा (विधायक), मुख्य वक्ता राजीव जेटली (मीडिया एडवायजर सी एम हरियाणा), सुदेश कटारिया (चीफ मीडिया क्वार्डिनेटर, हरियाणा सरकार, चंडीगढ़), प्रवीण अत्रेय (मीडिया सेकेट्री हरियाणा सरकार) व ज्ञानेंद्र भरतरिया वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली होंगे। इस आयोजन में चैयरमैन वेलकम कमेटी-ज्योति संग, वरिष्ठ पत्रकार-लेखक-साहित्यकार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *