ठंड से पशुओं को बचाने की पशु चिकत्सकों ने दी पशु पालकों को सलहा

0

ठंड में पशुओं को गुड अवश्य खिलाएं,गुड से पशु के अंदर एनर्जी पैदा होती है-डाक्टर महेंदर सिंह पशु पालन विभाग

city24news@ऋषि भारद्वाज
पलवल | इस समय कई दिनों से जिले में लगातार लोगों को कपकपा देने वाली  ठंड पढ़ रही है इस ठंड में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं इस ठंड से पशु भी काफी परेशान हैं।इस ठंड से पशु पालक अपने पशुओं को केसे बचाएं इस बारे में पशु विभाग के डाक्टरों ने पशु पालकों को सलहा दी। पशु पालन विभाग के डाक्टर महेंदर सिंह ने  पशुओं को ठंड से बचाने के लिए पशु पालकों को जानकारी देते हुए बताया की इस समय कई दिनों से ठंड जायदा पड़ रही है। ठंड की वजह से जहां लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं इस ठंड में पशुओं को भी भारी परेशानी हो रही है। डाक्टर महेंदर सिंह ने बताया की इस ठंड में पशु पालकों को अपने पशुओं की देखभाल करना बहुत अनिवार्य है। इस ठंड ने पशु पालक पशुओं को गर्म पानी पिलाएं या ताजा पानी पिलाएं रात का रखा हुआ पानी नही पिलाएं।

उन्होंने कहा की पशुओं को गुड अवश्य खिलाएं क्यों की इस मौसम में पशुओं को गुड खिलाना बहुत जरूरी है क्यों की गुड पशु के अंदर एनर्जी पैदा करता है और पशु को  ठंड से बचाने में मदद करता है। डाक्टर ने बताया की इस ठंड में पशु पालक अपने पशुओं को बाहर नही निकाले अगर बाहर निकाले तो उसके ऊपर बोरी या कोई कपड़ा अविष्य डाले और रात होने से पहले ही पशुओं को अंदर कर दें। जब धूप निकले तो पशुओं को बाहर निकाले। डाक्टर ने बताया की इस मौसम में पशु पालक अपने पशुओं के खान पान का विशेष ध्यान रखें हरा चारा सूखे भूसा में मिलाकर जरूर खिलाएं और जो आहार देते हैं उसकी रोजाना देना चाहिए ताकि पशु इस ठंड से बच सके और उसके तबेले में सेंधा नमक का टुकड़ा डालकर रखे ताकि पशु को कब्ज नहीं हो क्यों की इस मौसम में पशु को कब्ज बहुत होती है।उन्होंने बताया की पशु को कब्ज होने का मुख्य कारण उसका कम पानी पीना है। उन्होंने बताया की पशुओं के बच्चों की भी इस ठंड में देखभाल बहुत जरूरी है क्यों की उनको जायदा ठंड लगती है। पशुओं के बच्चों को ठंड की वजह से दस्त हो जाते हैं और बुखार हो जाता है इसकी बच्चे की पीट के  ऊपर बोरी या कोई गर्म कपड़ा बांधकर रखना चाहिए। डाक्टर महेंदर सिंह ने बताया की पशु पालको को यह ध्यान रखना चाहिए की उसके पशु की नाक से पानी तो नही निकल रहा है या उसकी आंखों से आंसू तो नही आ रहे हैं अगर ऐसा होता है तो तुरंत डाक्टर को चेक कराएं क्यों की इस स्थिति में पशु को बुखार बन जाता है और उसके पास आग जलाकर रखें ताकि उसकी सिकाई हो सके । उन्होंने कहा की अगर पशु पालक इन बातों का ध्यान रखते हैं तो पशुओं को ठंड से बचाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *