विधायक सीताराम यादव ने बाबा दयाल गौशाला धनोंदा को दिए 2.92 लाख

0

city24news@सुनील दीक्षित 
कनीना  | हलका विधायक सीताराम यादव ने शुक्रवार को धनौंदा स्थित बाबा दयाल गौशाला समिति को  2.92 लाख का चेक सरपंच बिननो देवी, बीर सिंह, गौशाला प्रधान पूर्ण सिंह को सौंपा | विधायक सीताराम ने  अपने संबोधन में कहा की केंटो प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी नीतियों को अमली जामा पहनाने में जुटी हुई है | उन्होंने ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा कार्यों में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया | सरकार  ने गौशाला विकास के लिए  अनेक योजनाएं शुरू कर रखी है | सरकार गायों और गौशालाओ के उत्थान के लिए अनेक कार्य कर रही है | इस अवसर पर सत्यवीर सिंह यादव, अतर सिंह मंडल अध्यक्ष, विनोद कुमार,राजेन्द्र भारद्वाज, रत्न सिंह तंवर,राजेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश शर्मा उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *