एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कामनवेल्थ गेम्स 2026 क्वालिफाई स्टैंडर्ड लिस्ट की जारी।
-डाक्टर ललित के भनोट अध्यक्ष दक्षिण एशिया एथलेटिक्स महासंघ के निर्देशन में कामनवेल्थ गेम्स 2026 की क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड लिस्ट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा जारी की गई।
City24News/अनिल मोहनिया
नयी दिल्ली | मीडिया प्रभारी खेल हरियाणा सत्यवीर धनखड फरीदाबाद ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 2026 कामनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेल) का 13 दिवसीय आयोजन 17 मार्च से 19 मार्च तक ग्लासगो (स्काटलैंड) में किया जाएगा,इससे पहला कामनवेल्थ गेम्स 2022 में बर्घिंगम (इंग्लैंड) में हुआ था।
एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (ए एफ आई) ने कामनवेल्थ गेम्स ग्लासगो स्काटलैंड 2026 में भाग लेने वाले एथलीट खिलाड़ियों के लिए क्वालिफाई स्टैंडर्ड लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें पुरुष का क्वालिफाई स्टैंडर्ड 100 मीटर दौड़ में 10.16 सेकेंड,200 मीटर दौड़ में 20.61सेकेंड,400 मीटर दौड़ में 44.96 सेकेंड,800 मीटर दौड़ में 1.45.00 सेकेंड,1500 मीटर दौड़ में 3.30.82 सेकेंड,5000 मीटर दौड़ में 13.19.64 सेंकेंड,10000 मीटर दौड़ में 27.39.03 सेकेंड,3000 मीटर स्टेपल चेज में 8.30.26 सेकेंड,110 मीटर हर्डल 13.39 सेकेंड,400 मीटर हर्डल 50.27 सेकेंड का समय तय किया गया है।
हाई जंप इवेंट में 2.22 मीटर,लांग जंप 8.05 मीटर,ट्रिपल जंप 16.89 मीटर,पोलवाल्ट 5.25 मीटर,शाट पुट 20.36 मीटर,डिस्कस थ्रो 64.56 मीटर,हैमर थ्रो 73.09 मीटर,जेवलिन थ्रो 82.61मीटर,रेसवाक इवेंट में 39.06.28 सेकेंड,डैक्थलान इवेंट में 7787 प्वाइंट और मैराथन में 02.13.23.00 सेकेंड एवं 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में 40.17 सेकेंड का समय निर्धारित है।
प्रदीप मलिक के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महिला वर्ग का क्वालिफाई स्टैंडर्ड 100 मीटर दौड़ में11.17 सेकेंड,200 मीटर दौड़ में23.06 सेकेंड,400 मीटर दौड़ में 51.36 सेकेंड,800 मीटर दौड़ में 01.57.88 सेकेंड,1500 मीटर दौड़ में 4.05.09 सेकेंड ,5000 मीटर दौड़ में 14.56.60 सेकेंड,10000 मीटर दौड़ में 31.14.14 सेकेंड,3000 मीटर स्टेपल चेज में 9.27.41 सेकेंड,100 मीटर हर्डल 12.67सेकेंड और 400 मीटर हर्डल में 54.67 सेकेंड समय-सीमा निर्धारित है।
हाई जंप इवेंट में 1.92 मीटर,लांग जंप 6.84 मीटर,ट्रिपल जंप 14.25 मीटर,पोलवाल्ट 4.45 मीटर,शाट पुट 17.62 मीटर,डिस्कस थ्रो 56.85 मीटर,हैमर थ्रो 66.80 मीटर,जेवलिन थ्रो 59.79 मीटर,रेसवाक इवेंट में 44.44.58 सेकेंड,हैप्टाथलान इवेंट में 6095 प्वाइंट और मैराथन में 02.30.51.00 सेकेंड एवं 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में 43.86 सेकेंड का समय निर्धारित है।
