भादस के अख्तर हुसैन बने सुप्रेंडेंटेंट क्लास-II, इलाके में खुशी की लहर।
City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | मेवात क्षेत्र के गांव भादस के लिए गर्व का क्षण है। गांव के एक शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखने वाले अख्तर हुसैन, जो वर्तमान में नूंह एसडीएम कार्यालय में डिप्टी सुप्रेंडेंटेंट के पद पर कार्यरत थे, को अब सुप्रेंडेंटेंट क्लास-II के पद पर पदोन्नति मिली है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
अख्तर हुसैन अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने सेवा काल के दौरान प्रशासनिक कार्यों को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ निभाया है। उनके कार्य व्यवहार और कार्यशैली की सराहना सहकर्मियों व अधिकारियों द्वारा समय-समय पर की जाती रही है।
उनकी यह पदोन्नति न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि भादस गांव और पूरे मेवात क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक है। गांव के लोगों का कहना है कि अख्तर हुसैन ने हमेशा अपने व्यवहार से यह साबित किया है कि लगन और मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
अख्तर हुसैन एक खुशमिजाज, मिलनसार और सामाजिक व्यक्तित्व के धनी हैं। वे समाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और लोगों की समस्याओं को समझने व उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
भादस गांव के लिए यह गौरव का अवसर है और क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा कि शिक्षा और मेहनत के दम पर ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।
