कनीना में 53 कुत्तों को एंटी रेबीज व प्रजनन नियंत्रण के लिए किया गया टीकाकरण
-नगर पालिका कनीना की ओर जींद की एजेंसी के नाम छोडा गया है टेंडर
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | नगर पालिका प्रशासन कनीना की ओर से बीते समय शुरू किए गए जीरो रेबिज अभियान कुत्ता प्रजनन नियंत्रण अभियान लगातार गति पकड रहा है। नगरपालिका कनीना की चेयरपर्सन डॉ रिम्पी लोढ़ा ने बताया कि नपा की ओर से इस बारे में टेंडर काॅल किए गए थे जो नैन फाउडेंशन जींद के नाम अलाट हुए थे। जिसमें प्रति कुत्ते के टीकाकरण व नसबंदी के लिए 1800 रूपये एक वर्ष की अवधि के लिए निर्धारित किए गए थे। माना जा रहा है कि कनीना में करीब तीन सो कुत्ते हैं। जिनका टीकाकरण किया जा रहा है। पिछले तीन दिन के दौरान 53 कुत्तों को टीकाकरण किया गया है। उन्होने बताया कि कुत्तों का नांगल चैधरी शेल्टर होम में वैक्सीन लगाने के बाद व टैगिंग की जा रही है। ये कार्य पूरा होने के बाद उन्हें वापस छज्ञेडा जा रहा है। बता दें कि अनेको आवारा कुत्ते शिक्षण संस्थानों के समीप मंडराते रहते थे। जिनसे विद्यार्थियों में भय बना हुआ था। कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज के टीके लगवाने पड़ते थे। अब ऐसे हिंसक कुत्तों पर एजेंसी कर्मचारियों की ओर से नजर रखी जा रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजना अनुसार आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत नपा की ओर से ये कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी वार्ड पार्षदों व आमजन के सहयोग से अभियान को गति दी जा रही है। जिसके अंतर्गत नगर में घूमने वाले आवारा व बेसहारा कुत्तों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। जिनके काटने पर रेबीज का खतरा नहीं रहेगा और प्रजनन पर भी नियंत्रण रहेगा। उन्होंने आमजन से भी टीकाकरण करने में सहयोग की अपील की है।
कनीना-कनीना जारी अभियान के तहत कुत्ते का टीकाकरण करती टीम के सद्स्य।
