चुनावी बयानबाजी को लेकर दक्षिण हरियाणा की सियासत हुई गर्म
-राव इंद्रजीत सिंह खेमे से जुड़े पदाधिकारियों ने पत्रकारों के सामने निकाली भडास
-सीताराम पर अन्य राजनेताओं से बुलाने का जडा आरोप
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | दक्षिण हरियाणा में नांगल चौधरी से लेकर बादशाहपुर, गुरुग्राम तक विभिन्न राजनेताओं के बीच जारी सियासी बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिससे सर्दी के मौसम में भी राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कनीना के एक समारोह स्थल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में राव इंद्रजीत सिंह खेमे से जुड़े मार्केट कमेटी कनीना के चेयरमैन जेपी कोटिया, वाइस चेयरमैन दीपक गुप्ता, पंचायत समिति कनीना के वाइस चेयरमैन रमेश महलावत, मार्केट कमेटी अटेली के चेयरमैन दिनेश जेलदार, भोजावास मंडल के प्रधान हरपाल सिंह, कनीना मंडल प्रधान वीरेंद्र सिंह ने अटेली हलके के पूर्व विधायक सीताराम यादव द्वारा हाल ही में एक निजी खबरिया चैनल में दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रति दिए गए बयान के जवाब में कहा कि राव इंद्रजीत सिंह की बदौलत सीताराम यादव को ग्राम सरपंच से विधायक बनाया। लेकिन उन्होंने 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में सीताराम ने षड्यंत्र रचा। वे अंदरखाते आरती सिंह राव की गाडी में रहे ओर उनका पुत्र व अपने कार्यकर्ताओं को बायकॉट करने की बात कहते रहे। उन्होंने कहा कि राव साहब प्रयासों से उन्हें टिकट मिली थी, अब उनकी ओर से जो बयानबाजी की जा रही है उसके पीछे अन्य नेताओं का हाथ है। जेपी कोटिया ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह ने इस क्षेत्र से अनेको विधायक व चेयरमैन बनाए है। केंद्र सरकार में मंत्री राव साहब की कार्यप्रणाली की तारीफ कर रहे हैं। मार्केट कमेटी अटेली के चेयरमैन दिनेश जेलदार ने कहा कि राव साहब ने भारतीय जनता पार्टी को सर्वप्रिय मानकर कोसली से अपने भाई को हराकर लक्ष्मण सिंह यादव व अटेली से अपने भतीजे को हराकर सीताराम यादव को विधायक बनाया। दक्षिण हरियाणा में अब तक जो विकास कार्य हुआ है वह राव इंद्रजीत सिंह की देन है। इसी प्रकार पूर्व जिला पार्षद सतपाल सिंह, पूर्व सरपंच बिजेंद्र सिंह, मुकेश नम्बरदार, महावीर पहलवान, बीर सिंह धनौंदा, दीपक सिंह, सुरेश अत्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस मौके पर उनके समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कनीना-कनीना में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में विचार व्यक्त करते चेयरमैन व अन्य।
