किसान के ट्यूबवेल से कृषि उपकरण सहित कीमती सामान चोरी
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना में एक कुएं पर दबिश देकर अज्ञात चोर कृषि उपकरण सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस बारे में कनीना निवासी किसान सत्यनारायण ने कनीना सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ट्यूबेल पर बने कमरे से अज्ञात चोर सिल्वर के दो बैंड,एक गिलासी, बिजली केबल के अलावा कुल्हाड़ी व हथौड़ा चोरी कर ले गए। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों को खोजने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
