हरियाणा की योगिता भिवानी शाट पुट और पूजा फतेहाबाद हाई जंप में तेंजिन (चीन) में फहराएंगी भारतीय ध्वज।

0

12वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप चीन में योगिता भिवानी और पूजा फतेहाबाद ले रही भाग।
City24News/ओम यादव
फतेहाबाद
| डाक्टर ललित के भनोट अध्यक्ष दक्षिण एशिया एथलेटिक्स महासंघ के कुशल निर्देशन में तेंजिन चीन में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का 17 सदस्यीय एथलीट खिलाड़ियों का दल इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखाएगा अपना खेल कौशल।

दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 12वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप तेंजिन (चीन) में 17 एथलीट खिलाड़ियों का दल भारतीय एथलेटिक्स महासंघ/एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से भाग लेने के लिए चीन पहुंच गया है,इस 17 सदस्यीय दल में हरियाणा राज्य से शाट पुट इवेंट में योगिता भिवानी और हाई जंप इवेंट में पूजा फतेहाबाद भाग लेकर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल हरियाणा ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 12वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 3 दिवसीय आयोजन 6 फरवरी से 8 फरवरी तक तेंजिन (चीन) में किया जा रहा है।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि हाई जंप इवेंट में पूजा फतेहाबाद हरियाणा,जे आदर्श राम,शाट पुट इवेंट में योगिता भिवानी हरियाणा, तेजेन्द्र पाल सिंह टूर पंजाब,गिल समयदीप सिंह पंजाब,हैप्टाथलान इवेंट में तेजस्विन शंकर,पेंटाथलान में के ए अनामिका,60 मीटर रेस में मणिकांता होबलीधर,नित्या गांधी,अभिनाया राजाराजन,60 मीटर हर्डल रेस में तेजस सिरसे,मौमिता मंडल और प्रज्ञान प्रशांत,लांग जंप इवेंट में एंसी सोजन इडापिल्लैइ, शहनवाज खान,सी वी अनुराग,मौमिता मंडल और ट्रिपल जंप इवेंट में परवीन छित्तरवाल भाग ले रहे हैं।

हनुमान सिंह भादू वरिष्ठ उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा और राजकुमार मिटान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी एथलीट खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *