मध्यप्रदेश से चोरी हुआ 45 लाख का डंपर 24 घंटे में नूंह पुलिस ने किया बरामद।

0

City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | देवास मध्यप्रदेश से चोरी हुए डंपर को नूंह पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है । यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस और नूंह पुलिस के बीच बेहतरीन समन्वय का नतीजा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति ने देवास के बैंक नोट प्रेस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एक व्यक्ति का डंपर चला रहा था। यह डंपर तीन फरवरी को इंदौर-भोपाल रोड पर श्री विनायक इंटरप्राइजेज प्लांट में रात 9:30 बजे खड़ा किया गया था। सुबह 4 बजे मालिक धनपाल सिंह सेंधव से सूचना मिली कि डंपर गायब है। जांच में पता चला कि अज्ञात बदमाशों ने प्लांट परिसर से डंपर चुरा लिया। चालक ने साथियों के साथ तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस आधार पर थाना बैंक नोट प्रेस देवास में मुकदमा दर्ज किया । मध्य प्रदेश पुलिस की जांच के दौरान डंपर की लोकेशन नूंह जिले में मिली। उन्होंने नूंह पुलिस से सहयोग मांगा। नूंह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोजका मेव थाना क्षेत्र में डंपर की सूचना पर घेराबंदी की । रेवासन टोल प्लाजा पर डंपर पहुंचा, जहां चालक पुलिस को देखकर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया और दुरुस्त हालत में बरामद किया। थाना रोजका मेव प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने मध्यप्रदेश पुलिस के जांच अधिकारी को डंपर सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *